[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में मनाया 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस:कर्मचारियों को दिलाई शपथ, मतदान अधिकारों को लेकर दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में मनाया 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस:कर्मचारियों को दिलाई शपथ, मतदान अधिकारों को लेकर दी जानकारी

खेतड़ी में मनाया 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस:कर्मचारियों को दिलाई शपथ, मतदान अधिकारों को लेकर दी जानकारी

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल में बुधवार को 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजय कुमार सैनी थे, जबकि अध्यक्षता डॉ हर्ष सौभरि ने की।

डॉ संजय कुमार सैनी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जिसमें मतदान करना प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति अपने मत का प्रयोग कर देश के विकास की भागीदारी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए एवं देश के लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने के लिए मतदान करना बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है।

मतदान प्रक्रिया में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से भाग लेना ही इस देश की परंपरा को आगे बढ़ाया जा सकता है। मतदान प्रक्रिया प्रक्रिया में भाग लेते समय धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय व किसी अन्य प्रलोभन में नहीं आना चाहिए। अपने मत का प्रयोग अपने अधिकारों को लेकर प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर अपने मत का प्रयोग करना चाहिए।
कर्मचारियों को दिलाई शपथ

डॉ सौभरि ने कहा कि देश के विकास को लेकर संविधान की शक्तियों के अनुरूप ही निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया का आयोजन किया जाता है। हर पांच साल में सरकार बनाने में एक मतदाता का अहम रोल होता है। देश में किसी भी राज्य व देश के लिए होने वाले चुनाव उत्सव के रूप में मनाए जाने लगे हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक के लिए समय-समय पर ऐसे आयोजनों का होना बहुत ही जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के कर्मचारियों को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रहकर मतदान प्रक्रिया में भाग लेने की शपथ दिलाई गई।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर डॉ संदीप चौपदार, अशोक दौचानिया, रामनिवास सैनी, विकास जांगिड़, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र गुर्जर, मंजू धायल, दयाकौर, अनिता कटेवा, नीलम भास्कर, विजयलक्ष्मी, सविता शर्मा, राजपाल, संजय भूरिया, अमित जांगिड़ सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet