[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय बालिका दिवस : राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न, कलेक्टर रामावतार मीणा ने उत्कृष्ट बालिकाओं को किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय बालिका दिवस : राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न, कलेक्टर रामावतार मीणा ने उत्कृष्ट बालिकाओं को किया सम्मानित

20 महिलाओं को आत्मनिर्भरता बनाने के लिए सिलाई मशीनें वितरित, बालिकाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए डॉ. अर्षा चौधरी के नेतृत्व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर न्यू राजस्थान बालिका महाविद्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर रामावतार मीणा रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने कहा कि बालिकाओं के हितों व अधिकारों पर समाज को विशेष फोकस करना चाहिए । उन्होंने कहा कि जिला महिला शिक्षा में हमेशा अग्रणी रहा है इसी कारण 8 मार्च 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झुंझुनूं जिले से ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने की बात कही।

जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल बालिकाओं का उत्साहवर्धन होता है, बल्कि उन्हें समाज में सशक्त भूमिका निभाने की प्रेरणा भी मिलती है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बालिकाओं का सम्मान किया गया वहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा की तरफ से सिलाई मशीन वितरित की गई । कार्यक्रम में न्यू राजस्थान बालिका महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

बालिकाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए डॉ. अर्षा चौधरी के नेतृत्व में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला अधिकारी का विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला ने बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, और सशक्तिकरण के महत्व पर जोर दिया गया।

इस दौरान शिक्षाविद प्यारेलाल ढूकिया, बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर सज्जन सिहाग, बड़ौदा बैंक के महाप्रबंधक दिनेश आर्य, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझडिया, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अर्षा चौधरी, प्रधानाचार्य अनीश खान, एडिईओ प्रमोद आबूसरिया, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बिजेंद्र सिंह राठौड, कलेक्टर की गोद ली बेटी रईसा बानो सहित सैकड़ो की संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22