[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहरडा, लोहार्गल में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहरडा, लोहार्गल में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहरडा, लोहार्गल में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहरडा, लोहार्गल में वार्षिकोत्सव समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर भामाशाह पवन कुमार शास्त्री मुख्य अतिथि थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रामस्वरूप सैनी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग अरविंद ओला, सहायक जनसंपर्क अधिकारी विकास चाहर और यूसीईईओ विजेन्द्र सिंह सीगड़ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरविंद ओला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन एक स्वर्णिम काल है, जिसमें नैतिक शिक्षा को ग्रहण करते हुए छात्रों को आगे बढ़ने की दिशा में मेहनत करनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया और मोबाइल से दूर रहकर पढ़ाई में ध्यान लगाने की सलाह दी। समारोह में 72 छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिए गए। वहीं, 12वीं कक्षा के राजनीतिक विज्ञान में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 1100 रुपए प्रति छात्र के हिसाब से 5700 रुपए का पुरस्कार यूसीईईओ विजेन्द्र सीगड़ ने वितरित किये। विद्यालय के स्टाफ द्वारा एक लाख रुपए की लागत से रसोईघर का निर्माण भी करवाया गया, जो विद्यालय के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता रीतु महला ने किया।

इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रामस्वरूप सैनी, उप-प्रधानाचार्य विशाल गुप्ता, रमनसिंह, सुभाषचंद्र ढाका, रामावतार सिंह, सुरेश कुमार, ताराचंद नेहरा, हीरानंद स्वामी, भंवरलाल, संगीता, रेखा शर्मा, पूजा सैनी, ममता, अशोक कुमार, समीर, रमेश कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य और अभिभावक गण भी उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22