[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम:विशेषज्ञों ने कहा- नियमों का पालन कर बचाएं जान; 60 फीसदी दुर्घटनाएं तेज रफ्तार और लापरवाही से


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम:विशेषज्ञों ने कहा- नियमों का पालन कर बचाएं जान; 60 फीसदी दुर्घटनाएं तेज रफ्तार और लापरवाही से

खेतड़ी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम:विशेषज्ञों ने कहा- नियमों का पालन कर बचाएं जान; 60 फीसदी दुर्घटनाएं तेज रफ्तार और लापरवाही से

खेतड़ी : खेतड़ी के स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में ‘अमूल्य जीवन परवाह’ अभियान के अंतर्गत छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

मुख्य वक्ता डॉ. ममता यादव ने बताया कि 60 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं तेज गति और लापरवाही के कारण होती हैं। उन्होंने कहा कि सावधानी बरतकर इन दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी

कॉलेज प्राचार्य डॉ. महिपाल सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्रों से अपने परिवार और आस-पड़ोस में भी इन नियमों के बारे में जागरूकता फैलाने की अपील की।कार्यक्रम में बालिका शिक्षा और महिला अधिकारों पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर डॉ. सुशीला घोष, प्रतिभा आलूदिया, महेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad