[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर:350 मरीजों की हुई निशुल्क जांच, शुगर-बीपी के मरीजों को मिला प्राथमिक उपचार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर:350 मरीजों की हुई निशुल्क जांच, शुगर-बीपी के मरीजों को मिला प्राथमिक उपचार

खेतड़ी में आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर:350 मरीजों की हुई निशुल्क जांच, शुगर-बीपी के मरीजों को मिला प्राथमिक उपचार

खेतड़ी : खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में शुक्रवार को आयोजित ब्लाक स्तरीय आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 350 मरीजों का परीक्षण किया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिला महामंत्री पूनम धर्मपाल गुर्जर ने किया।

शिविर में मुख्य रूप से मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीजों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाएं प्रदान की गईं। पीएमओ डॉ. अक्षय कुमार के नेतृत्व में डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा, डॉ. हर्ष सौभरी, डॉ. जसविंदर चौधरी समेत कई चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया।

डॉ. कपूर थालौर ने बताया कि आजकल की व्यस्त जीवनशैली में लोग अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं दे पाते, जिससे छोटी-छोटी बीमारियां गंभीर रूप ले लेती हैं। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। साथ ही योग को स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

मुख्य अतिथि पूनम धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि जन सेवा सबसे बड़ा धर्म है और चिकित्सा क्षेत्र मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। कार्यक्रम में पीएमओ डॉ अक्षय कुमार, डॉ प्रवीण कुमार शर्मा, डॉ हर्ष सौभरी, डॉ जसविंदर चौधरी, डॉ संदीप डांगी, डॉ शेर सिंह निर्वाण, डॉ अनिल जांगिड़, डॉ सुनील झांझडिया, प्रभू राजोता, सत्यनारायण भार्गव, कैलाश स्वामी, निखिल शर्मा, नगेंद्र सिंह सोढ़ा, जितेंद्र गुर्जर, अजय सुरोलिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad