[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पत्रकारिता के भीष्म पितामह पं.झाबरमल शर्मा की 137 वीं जयन्ति समारोह पूर्वक मनाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पत्रकारिता के भीष्म पितामह पं.झाबरमल शर्मा की 137 वीं जयन्ति समारोह पूर्वक मनाई

पत्रकारिता के भीष्म पितामह पं.झाबरमल शर्मा की 137 वीं जयन्ति समारोह पूर्वक मनाई

खेतड़ी : पत्रकारिता के भीष्म पितामह पदम् भूषण पं.झाबरमल शर्मा की 137 वीं जयन्ति गुरुवार को रामकृष्ण मिशन आश्रम में आश्रम के सचिव स्वामी आत्मानिष्ठानंद महाराज के सानिध्य में समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह में मुख्यअतिथि खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर थे। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष गीता देवी सैनी ने की। पार्षद लीलाधर सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष सिंघाना विजय पांडे, वासुदेव तिवाड़ी, अशोक सिंह शेखावत, सर्व ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष कैलाश पांडे, तहसीलदार सुनील कुमार, उपाधीक्षक जुल्फिकार अली, डॉ दीपिका पूनिया महावीर प्रसाद तोगड़िया विशिष्ट अतिथि थे।

इस मौके पर अपने सम्बोधन में वक्ताओं ने पंडित जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित झाबरमल शर्मा त्याग की प्रतिमूर्ति थे। उन्होने अंग्रेजो के जमाने में पत्रकारिता की जब लिखना तो दूर बोलना भी अपराध माना जाता था। उन्होने खेतड़ी के राजा अजीतसिंह व स्वामी विवेकानंद के रिश्तो को जगजाहिर किया। जिससे खेतड़ी का नाम विश्व के मानचित्र पर आया। स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुडी दर्जनो महत्वपूर्ण घटनाओ का खेतड़ी से सम्बन्ध रहा हैं। रामकृष्ण मिशन की खेतड़ी शाखा की स्थापना पंडित जी के सद् प्रयासो से हुई। रमाकांत वर्मा ने स्वागत भाषण दिया।समारोह के संयोजक गोपाल कृष्ण शर्मा ने कार्यक्रम की रुपरेखा पर प्रकार डालते हुए अतिथियो का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियो ने पं.झाबरमल शर्मा के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर किया।

इस मौके पर नागर मल सैनी, डॉ राघवेंद्र पाल, बक्सीराम सोनगरा, सुरेश पूनिया, प्रदीप कुमार सुरोलिया, डॉ अक्षय शर्मा, डॉ अशोक कुमार, सुरेश पांडे, निर्भय राम शास्त्री, श्रवण दत्त नारनौलिया, सत्यनारायण भार्गव, निखिल शर्मा, नगेन्द्र सिंह सोढा, कैलाश स्वामी, विद्याधर सैनी, डॉ सोमदत्त भगत सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22