[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रंवा में वार्षिक उत्सव पर भामाशाह बृजेश कुमारी ने टॉपर को दिए चांदी के पेन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रंवा में वार्षिक उत्सव पर भामाशाह बृजेश कुमारी ने टॉपर को दिए चांदी के पेन

रंवा में वार्षिक उत्सव पर भामाशाह बृजेश कुमारी ने टॉपर को दिए चांदी के पेन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : डॉ अनिल शर्मा

शिमला : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रंवा में वार्षिकोत्सव, एल्युमिनी मीट व भामाशाह सम्मान सम्मारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच ठाकुर सिंह थे। अध्यक्षता प्रिंसिपल सुरेश जेवरिया ने की। हवलदार रामनिवास अवाना, प्रिंसिपल ऋषिपाल यादव, नरोतम जागिड़, अमरसिंह यादव, गुरुद‌याल बाबुजी, सुलतान सिंह, मुंशीराम जांगिड़, भवर सिंह यादव, प्रताप पंच, छाजूराम, अमीलाल, जगदीश प्रसाद जेवरिया, फूलचन्द जेवरिया, मालाराम जेवरिया, विजेन्द्र‌, रोहित कुमार आदि विशिष्ट अतिथि थे। भामाशाह बृजेश जेवरिया व संजय जेवरिया द्वारा बोर्ड टॉपर्स को चांदी के पेन तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को रजिस्टर व पेन देकर सम्मानित किया। सुमेर सिंह जेवरिया उप-प्राचार्य धुलवा द्वारा विद्यार्थियों को नगद ईनाम देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ अध्यापक दलीप कुमार द्वारा विद्यार्थियों को चाँदी के सिम्के देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भामाशाह महेन्द्र जागिड़ ने स्कूल में पानी की टंकी निर्माण बनवाने की घोषणा की। भामाशाह चिंरजीलाल अग्र‌वाल अध्यापक द्वारा ज्ञानवर्धक पुस्तकें प्रदान करने की घोषणा की गई। बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर सुबेदार पूर्णमल, सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी रामजीलाल जेवरिया, शक्ति सिंह यादव, मेहरचंद यादव, रविन्द्र जेवरिया सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22