[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गांवों में सरपंच को ही बनाएंगे प्रशासक समिति में उप सरपंच व पंच होंगे सदस्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गांवों में सरपंच को ही बनाएंगे प्रशासक समिति में उप सरपंच व पंच होंगे सदस्य

जिले की 44 ग्राम पंचायतों में 31 जनवरी को पूरा होगा कार्यकाल

झुंझुनूं : नवलगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की 44 ग्राम पंचायतों में सरपंचों का कार्यकाल 31 जनवरी को पूरा हो जाएगा। इसके बाद यहां विकास कार्य प्रभावित ना हो, इसके लिए वर्तमान सरपंचों को ही प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें लिखा है कि प्रदेश की कई ग्राम पंचायतों में 31 जनवरी को कार्यकाल पूरा हो रहा है, लेकिन अपरिहार्य कारण से यहां चुनाव संपन नहीं हो पाएंगे। ऐसी स्थिति में इन ग्राम पंचायतों के कार्य प्रभावित ना हो। इसके लिए निवर्तमान सरपंच ही प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे। इनकी सहायता के लिए प्रशासकीय समिति का गठन किया जाएगा। जिसमें ग्राम पंचायतों का कार्यकाल

समाप्त होने से पहले निवर्तमान उप सरपंच व वार्ड पंचों को सदस्य बनाया जाएगा। विभागीय जानकारी के अनुसार प्रशासक नियुक्त करने व प्रशासकीय समितियों का गठन करने के लिए कलेक्टर को अधिकृत किया गया है।

समिति की बैठक में लेना होगा निर्णय ग्राम पंचायतों में प्रशासन लगने के बाद वे अपनी शक्तियों का प्रयोग व पालन प्रशासकीय समिति की बैठक में परामर्श के बाद ही कर सकेंगे। ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त डॉ. जोगाराम ने अधिसूचना जारी कर बताया कि प्रशासक लगने के बाद ग्राम पंचायत के खातों का संचालन व वित्तीय शक्तियों का प्रयोग प्रशासक एवं संबंधित ग्राम विकास अधिकारी द्वारा किया जाएगा, लेकिन प्रशासकीय समिति की बैठक में परामर्श के बाद कार्य करवाए जाएंगे।

पहली बार सरपंच को बनाया जाएगा प्रशासक

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने पर पहली बार वर्तमान सरपंचों को प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। पूर्व में दो बार पहले भी पंचायती राज संस्थाओं में चुनाव चुनाव न नहीं होने के कारण प्रशासक नियुक्त किए गए। थे। उस समय यह जिम्मेदारी संबंधित सचिव (ग्रामसेवक) को दी गई थे। पहली बार 1991 में प्रशासक लगाए गए थे। तब इनके पास साढ़े तीन साल जिम्मा रहा था। दूसरी बार वर्ष 2020 में नवलगढ़ पंचायत समिति को छोड़कर जिले की शेष ग्राम पंचायतों में समय पर चुनाव नहीं होने के कारण प्रशासक लगाए गए थे। इनका कार्यकाल 8 महीने का रहा था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22