[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गेहूं पीसने की चक्की से महिला के हुए 2 टुकड़े:पट्‌टे में फंस गया था शॉल; टुकड़ों को कपड़े में लपेटकर हॉस्पिटल लेकर गए परिजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गेहूं पीसने की चक्की से महिला के हुए 2 टुकड़े:पट्‌टे में फंस गया था शॉल; टुकड़ों को कपड़े में लपेटकर हॉस्पिटल लेकर गए परिजन

गेहूं पीसने की चक्की से महिला के हुए 2 टुकड़े:पट्‌टे में फंस गया था शॉल; टुकड़ों को कपड़े में लपेटकर हॉस्पिटल लेकर गए परिजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान 

चुरू : गेहूं पिसवाने के दौरान महिला का शॉल चक्की में फंस गया। वह चक्की (मशीन) के पट्‌टे के साथ खिंचती चली गई। देखते ही देखते महिला के दो टुकड़े हो गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन और आसपास के लोग महिला के शरीर के टुकड़ों को कपड़े में लपेटकर हॉस्पिटल लेकर गए। हादसा सीकर के खाटूश्यामजी थाना इलाके में बुधवार सुबह 11 बजे हुआ। खाटूश्यामजी SHO राजाराम लेघा ने बताया- पोस्टमाॅर्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया है।

घर के पास आई थी मोबाइल चक्की

जानकारी के अनुसार, मृतका चंद्रकांता (53) पत्नी रामस्वरूप शर्मा डुकिया गांव की रहने वाली थी। उनके घर की गली में चक्की लगा ट्रैक्टर आया था। महिला गेहूं पिसवाने के लिए इस मोबाइल चक्की के पास गई थी। वह चक्की के पास खड़ी थी। उसने साड़ी और शॉल पहना हुआ था।

अचानक उसके शॉल का कुछ हिस्सा मशीन में घूमने वाले रबड़ (पट्‌टे) को टच कर गया। महिला रबड़ की तरफ तेजी से खिंचती चली गई, जिससे उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। अचानक हुए हादसे को देखकर आसपास मौजूद लोग चीख पड़े, लेकिन महिला को बचा नहीं पाए। चंद्रकांता के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके दोनों बेटे प्राइवेट जॉब करते हैं। इनमें से एक की शादी हो चुकी है। परिवार की आर्थिक हालत ज्यादा ठीक नहीं है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77