[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में टोपीदार बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार:गश्त के दौरान सीएलआर चौक पर पकड़ा, मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में टोपीदार बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार:गश्त के दौरान सीएलआर चौक पर पकड़ा, मामला दर्ज

पिलानी में टोपीदार बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार:गश्त के दौरान सीएलआर चौक पर पकड़ा, मामला दर्ज

पिलानी : पिलानी में अवैध हथियार के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सीएलआर चौक पर आरोपी को संदिग्ध लगने पर पकड़ा। आरोपी के पास से टोपीदार बंदूक बरामद की गई है।

थानाधिकारी नारायण सिंह कविया ने बताया कि पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान सीएलआर चौक पर एक युवक संदिग्ध दिखाई दिया। तलाशी के दौरान उसके पास से टोपीदार बंदूक बरामद की गई। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान हरियाणा के भिवानी के टोडा क्षेत्र के झाझड़ा गांव निवासी रामपाल पुत्र अमीलाल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी नारायण सिंह कविया के साथ शीशराम, महावीर, धर्मवीर और प्रवीण सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। विशेष रूप से पुलिसकर्मी प्रवीण की भूमिका महत्वपूर्ण रही। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77