केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग:गुजरात से जा रहा था हरियाणा, ड्राइवर और परिचालक मौके से फरार, शनि मंदिर के पास हुआ हादसा
केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग:गुजरात से जा रहा था हरियाणा, ड्राइवर और परिचालक मौके से फरार, शनि मंदिर के पास हुआ हादसा
सादुलपुर : सादुलपुर-झुंझुनूं सड़क मार्ग पर स्थित शनि मंदिर के पास गुरुवार रात को एक केमिकल से भरे टैंकर में अचानक से आग लग गई। जिसके बाद ड्राइवर और परिचालक मौके से फरार हो गए।
राजगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश सहारण ने बताया कि टैंकर गुजरात से केमिकल लेकर हरियाणा जा रहा था। इस दौरान शनि मंदिर के पास अचानक टैंकर में आग लग गई। आग की लपटों को देख आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक टैंकर पूरी तरह जल चुका था। जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। वहीं हादसे के बाद ड्राइवर और परिचालक मौके से फरार हो गए।
घटना के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और थाने में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035241


