[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अपने पशुओं का 40 हजार रुपए तक का बीमा निशुल्क करवाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अपने पशुओं का 40 हजार रुपए तक का बीमा निशुल्क करवाएं

अंतिम तिथि 12 जनवरी, मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना, जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने की अधिकाधिक पंजीकरण की अपील

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : जिले की पशुपालक अपने पशुओं का 40 हजार रुपए तक की राशि का बीमा निशुल्क करवा सकते हैं। मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना के तहत यह प्रावधान किए गए हैं। योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी है। योजना के तहत गाय, भैंस व ऊंट की प्रति पशु 40 हजार रुपए बीमा राशि निर्धारित की गई है, वहीं भेड़ बकरियों के लिए प्रति यूनिट यानी 10 पशुओं की राशि 40 हजार रुपए तय की गई है। योजना के तहत पशुपालकों को कोई प्रीमियम राशि नहीं अदा करनी है। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने योजना के तहत अधिक से अधिक पशुपालकों के रजिस्ट्रेशन की अपील की है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ सुरेश सुरा ने बताया कि पशु चिकित्सा संस्थान/शिविर/एमवीयू वाहन व अधिक से अधिक पशुपालकों से सम्पर्क कर पशुपालक को योजनान्तर्गत प्रत्येक पशु चिकित्सा संस्था में कार्यरत वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी/पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा 05 केटल यूनिट प्रतिदिन तथा पशु चिकित्सा सहायक/पशुधन सहायक द्वारा 10 केटल यूनिट प्रतिदिन योजना में पंजीकरण करवाये जाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है ताकि योजनान्तर्गत अधिक से अधिक पशुपालकों को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने बताया कि पशुधन राजस्थान के किसानों की जीवन रेखा है। सदियों से किसान पशुधन के बल पर विपरित परिस्थितियों से लड़ते आ रहे हैं। किसान का पशुधन उनकी सामाजिक एवं आर्थिक सम्पन्नता का प्रतीक है। प्रदेश की बहुमूल्य पशुधन सम्पदा की महत्ता को बनाये रखने, उनके विकास एवं पशुधन उत्पादन की अभिवृद्धि के साथ-साथ पशुपालक, किसान तथा समाज के पिछड़े वर्ग के परिवारों को रोजगार के साधन उपलब्ध करा उन्हें आर्थिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाये जाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77