[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नई साल से डाक सेवाओं में कई तरह के बदलाव:महंगी हुई, नाम बदले, लिफाफे का भार 500 ग्राम किया; राखी मेल सर्विस बंद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नई साल से डाक सेवाओं में कई तरह के बदलाव:महंगी हुई, नाम बदले, लिफाफे का भार 500 ग्राम किया; राखी मेल सर्विस बंद

नई साल से डाक सेवाओं में कई तरह के बदलाव:महंगी हुई, नाम बदले, लिफाफे का भार 500 ग्राम किया; राखी मेल सर्विस बंद

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका 

झुंझुनूं : नए साल से डाक विभाग की नई सेवाएं लागू हो गई हैं। डाक सेवाओं में कई तरह बदलाव किए गए हैं। कई तरह की सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। कुछ सेवाओं का नाम बदल दिया गया है। नए साल से डाक की सेवाएं भी महंगी हो गई है।

बुक पोस्ट सेवा को बंद कर दिया गया है। प्रिंटेड बुक, बुक पैकेट्स, सेंपल पैकेट्स अब नहीं भेज सकेंगे। किताबों को अब रजिस्टर्ड पार्सल से भेजना पड़ेगा, जो महंगा पड़ेगा। वर्तमान में एक किलो बुक पोस्ट की कीमत करीब 32 रुपए है। जबकि रजिस्टर्ड पार्सल से यह भेजने पर 78 रुपए लगेंगे। यानी कई मामलों में सौ रुपए की किताब पर 78 रुपए ट्रांसपोर्टेशन चार्ज लग जाएगा।

इस तरह से दो किलोग्राम के लिए 45 की जगह 116 रुपए और पांच किलोग्राम के लिए 80 रुपए के स्थान पर 229 रुपए उपभोक्ताओं को चुकाने होंगे।

स्पेशल डाक से नही भेज सकेंगी राखी

नए साल 2025 में रक्षाबंधन के समय बहनें अपने भाइयों को स्पेशल डाक से राखी नहीं भेज सकेंगी। डाक विभाग ने राखी मेल सर्विस बंद कर दी है। अब तक राखी के लिफाफों की अलग से शॉर्टिंग की जाती थी और राखी की मेल के रूप में तेजी से डिलीवरी की जाती थी।

राखी मेल के अलावा नेशनल बिल मेल सर्विस, बिल मेल सर्विस, ग्रीटिंग पोस्ट,फ्री पोस्ट सर्विस, प्रिंट टू पोस्ट, बिजनेस रिप्लाई, एनवलप एंड कार्ड्स सर्विस बंद कर दी गई है। इसी तरह एक रुपए, दो रुपए, पांच रुपए,सात रुपए तक के भारतीय पोस्टल ऑर्डर (आईपीओ) भी बंद कर दिए गए हैं।

अब केवल 10 रुपए, 20 रुपए, 50 रुपए और 100 रुपए के आईपीओ ही मिलेंगे।

लिफाफे का भार आधा किलो किया

डाक विभाग ने सामान्य पोस्टकार्ड, प्रिंटेड पोस्टकार्ड, कपीटिशन पोस्टकार्ड, मेघदूत पोस्टकार्ड को केवल एक सामान्य पोस्टकार्ड में मर्ज कर दिया है। इसके लिए रजिस्टर्ड पोस्टकार्ड नाम की नई सेवा शुरू की है।

यानी पोस्टकार्ड की रजिस्ट्री कराने पर 17 रुपए रजिस्ट्री चार्ज और 18 प्रतिशत जीएसटी देना पड़ेगा। डाक विभाग ने मनीऑर्डर की राशि 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दी है। इसके अलावा लिफाफे का अधिकतम भार दो किलो से घटाकर आधा किलो कर दिया है।

इनका नाम बदला

रजिस्टर्ड पार्सल अब पोस्ट पार्सल रिटेल कहलाएगा, बिजनेस पार्सल अब पोस्ट पार्सल कॉनटेक्चुअल बना, वीपीपी अब कैश ऑन डिलिवरी (सीओडी) रिटेल कहलाएगी, वीपीएमओ अब सीओडीएमओ कहलाएगा।

झुंझुनूं प्रधान डाकघर अधीक्षक ने बताया कि डाक विभाग की नई सेवाएं 1 जनवरी 2025 से लागू हो गई है। जिसमें कई तरह के बदलाव किए गए है। कुछ सेवाओं के नाम बदले हैं, तो कुछ को बंद किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77