[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

योगियों के मोहल्ले में सड़क पर भर रहा पानी, लोगों का प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

योगियों के मोहल्ले में सड़क पर भर रहा पानी, लोगों का प्रदर्शन

योगियों के मोहल्ले में सड़क पर भर रहा पानी, लोगों का प्रदर्शन

जसरापुर : लोयल से भुकाना, सुलताना जाने वाली सड़क योगियो के मोहल्ले तिराहे पर पानी का भराव होने से मोहल्लेवासियों एवं आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मोहल्लावासी घीसाराम योगी एवं सज्जन योगी ने बताया कि गत 6 महीने से तिराहे पर घरों का पानी आकर इकट्ठा हो जाने से आने-जाने वाले राहगीरों एवं मोहल्ले वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लोयल के किसानों को खेतों में आने जाने के लिए भी पानी के भराव में से होकर गुजरना पड़ता है। इस बारे में ग्रामीणों ने सरपंच महेंद्र सिंह काजला को अवगत कराया गया था। ग्रामीण राजेश कुमार योगी, हैप्पी योगी, विक्रम योगी, गीता देवी, कमला देवी, कंचन देवी, सुमन देवी, प्रदीप योगी ने पानी निकासी की मांग की है। सरपंच महेंद्र काजला ने बताया कि सोखती कुई बनाकर जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77