[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीजे ने खेतड़ी बार संघ की कार्यकारिणी को न्याय के प्रति भूमिका की दिलवाई शपथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डीजे ने खेतड़ी बार संघ की कार्यकारिणी को न्याय के प्रति भूमिका की दिलवाई शपथ

डीजे ने खेतड़ी बार संघ की कार्यकारिणी को न्याय के प्रति भूमिका की दिलवाई शपथ

खेतड़ी : खेतड़ी न्यायालय परिसर में बार संघ खेतड़ी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश दीपा गुर्जर मुख्य अतिथि थीं। निर्वाचन अधिकारी माडुराम सैनी ने बार अध्यक्ष अजीत सिंह तंवर, महासचिव भूपेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष सतीश सैनी, संयुक्त सचिव मनोज सैनी, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर बबेरवाल को शपथ दिलाई‌। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश प्रेम बंधवाल, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सरिता चौधरी, एसीजेएम सीमा कुमारी, जेएम विनोद कुमार व अंकित यादव विशिष्ट अतिथि थे।

डीजे दीपा गुर्जर ने वकीलों को समाज में न्याय के प्रति उनकी भूमिका की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी वकीलों के हितों में कार्य करें। नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष अजीत सिंह तंवर ने कहा कि वे हमेशा वकीलों के हितों की आवाज उठाएंगे व न्यायालय परिसर में जो भी वकीलों की समस्या है उनका समाधान करने की कोशिश करेंगे। बजरंग सिंह निर्वाण, रामचंद्र यादव, सूरज कुमार भास्कर, राधेश्याम भारद्वाज, कैलाश शर्मा, विश्वनाथ अग्रवाल, नागरमल, कृष्ण कुमावत, सुभाष कुमावत, महिपाल दौराता, गजानंद यादव, पाबूदान सिंह, हवासिंह निर्वाण, राजेश यादव, हवासिंह बबेरवाल, शीशराम सैनी, विजेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे। संचालन संजय सुरोलिया ने किया। खेतड़ी. शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर मौजूद डीजे व अन्य अतिथि।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77