कैबिनेट मंत्री गहलोत को ही प्रभारी मंत्री रखने पर जताई खुशी
कैबिनेट मंत्री गहलोत को ही प्रभारी मंत्री रखने पर जताई खुशी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत को ही जिले का प्रभारी मंत्री रखने पर भाजपा नेताओं ने खुशी जताई है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया के नेतृत्व में नेताओं ने जयपुर में मंत्री अविनाश गहलोत का सम्मान किया। युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संजय जाखड़ व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रभारी मंत्री गहलोत ने सरकार पर विश्वास जताने पर जिले के लोगों का आभार जताया। इसी तरह भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, भाजपा नेता मुरारी सैनी, नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने गहलोत को प्रभारी मंत्री बनाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
![]()
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2096902


