चोरी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार:थोई पुलिस ने की कार्रवाई: बोलेरो चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी भी बरामद की।
चोरी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार:थोई पुलिस ने की कार्रवाई: बोलेरो चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी भी बरामद की।
नीमकाथाना : नीमकाथाना के थोई थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना के कुछ घंटों में चोरी के वाहन सहित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थानाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि भारु की ढ़ाणी तन चिपलाटा निवासी बहादुर सिंह ने रिपोर्ट दी कि बीती रात्रि में उसकी घर के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी को कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और घटना के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने गुप्त सूत्रों से सूचना हासिल कर मामले में सफलता हासिल करते हुए सालवाड़ी खण्डेला से शातिर बदमाश अशोक लांबा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी का वाहन बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थोई, जयपुर, खेतड़ी उदयपुरवाटी थाने में एक दर्जन से अधिक संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एच.एस खोली जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034432


