[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में ठंड का प्रकोप : घना कोहरा और शीत हवाओं से जनजीवन प्रभावित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में ठंड का प्रकोप : घना कोहरा और शीत हवाओं से जनजीवन प्रभावित

खेतड़ी में ठंड का प्रकोप : घना कोहरा और शीत हवाओं से जनजीवन प्रभावित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी और आसपास के इलाकों में सोमवार अल सुबह घना कोहरा छाया रहा और सात बजे बाद तेज शीत हवाओं ने लोगों को खूब ठिठुराया। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम में गलन बनी रहने के कारण लोग अपनी दिनचर्या में बदलाव करने को मजबूर हो गए हैं। लोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घर से बाहर निकल रहे हैं।

देर रात से अलसुबह तक खेतड़ी बेल्ट में ओस का डेरा रहा। हल्की बूंदों के रूप में जहां शहर की सड़कों को भिगोया, वहीं खेतों में फसलों को अमृत रूपी पानी मिल गया, जिससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।इस मौसम में लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। ठंड के कारण कई लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, लोगों को गर्म कपड़े पहनने, गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने और अपने घरों में गर्मी बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

Related Articles