[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में सावित्री बाई फुले जयंती मनाई:महिलाओं का किया गया सम्मान, जीवन से प्रेरणा लेने का आह्लान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में सावित्री बाई फुले जयंती मनाई:महिलाओं का किया गया सम्मान, जीवन से प्रेरणा लेने का आह्लान

उदयपुरवाटी में सावित्री बाई फुले जयंती मनाई:महिलाओं का किया गया सम्मान, जीवन से प्रेरणा लेने का आह्लान

उदयपुरवाटी : सावित्री बाई फुले जयंती पर शुक्रवार को सैनी कर्मचारी-अधिकारी विकास संस्था उदयपुरवाटी की ओर से समाज की महिला प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की गई।

जानकारी के अनुसार संस्था के अध्यक्ष पूर्व एसआई मदनलाल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रिंसिपल रामेश्वरलाल सैनी ने सावित्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीकर मेडीकल कॉलेज की सहायक आचार्य डॉ सुनीता सैनी थी। विशिष्ट अतिथि एईएन कविता सैनी व डॉ नेहा सैनी थी।

कार्यक्रम के दौरान राजकीय सेवा में चयनित, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओ, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल महिलाएं, बोर्ड परीक्षाओं में 90 फीसदी से अधिक अंक लाने वाली बालिकाओं, महिला अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर सुभाष सैनी, दिनेश कुमार सैनी, किरण सैनी, एसीबीईओ महेंद्र कुमार सैनी, उप प्रबंधक राकेश कुमार, उप प्राचार्या रतन सैनी, सुनील सैनी, प्रधानाचार्य भागमल सैनी, अनिता सैनी, पवन कुमार सैनी, डॉ. प्रकाश सैनी, भागमल सैनी, शंभू दयाल सैनी, नाथूलाल सैनी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin