[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोयल-चारावास ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन, खेतड़ी तहसील में शामिल करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोयल-चारावास ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन, खेतड़ी तहसील में शामिल करने की मांग

लोयल-चारावास ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन, खेतड़ी तहसील में शामिल करने की मांग

झुंझुनूं : जिले के लोयल ग्राम पंचायत और चारावास ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सरपंच महेन्द्र काजला, सुरेन्द्र काजला, मुकेश दाधीच, अरविन्द काजला सहित ग्रामीणों ने बताया कि नीमकाथाना को जिला बनाने के बाद लोयल और चारावास ग्राम पंचायत को खेतड़ी से हटाकर गुढ़ागौड़जी में शामिल किया गया था, लेकिन अब सरकार ने नीमकाथाना को जिले से निरस्त कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गुढगौड़जी तहसील से उनके गांवों की दूरी बहुत ज्यादा है, जबकि खेतड़ी नजदीक है। आवागमन के साधनों की कमी के कारण उन्हें कामकाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग जल्दी पूरी नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे।

इस मौके पर रामनिवास मेघवाल, प्रदीप चाहर, अमर सिंह चाहर, सुभाष, नरेन्द्र, विरेन्द्र, सत्यपाल बोराण, मोहरसिंह चाहर, सुभाष काजला, बलबीर काजला, इंद्र काजला, मास्टर हंसराम काजला, ओमप्रकाश काजला, सियाराम शर्मा, विकास काजला, सूबेदार शीशराम, अशोक शर्मा, कॉमरेड रोहिताश काजला, अमित काजला सहित दोनों गाँवो के अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker