फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एसएफआई ने महाविद्यालय के प्राचार्य को दिया ज्ञापन
फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एसएफआई ने महाविद्यालय के प्राचार्य को दिया ज्ञापन
लक्ष्मणगढ़ : राजकीय महाविद्यालय में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एसएफआई ने बुधवार को महाविद्यालय में प्राचार्य को ज्ञापन दिया। गठन के तहसील अध्यक्ष गोपाल बागड़ी ने बताया कि स्नातक (प्रथम एवं तृतीय) व स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के नियमित एवं स्वयंपाठी विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन में भारी बढ़ोतरी की गई है जिसे फीस वापिस लेने ,स्नातक तृतीय पूरक परीक्षा परिणाम जारी किए बिना स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर आदेश वापस लेने, स्नातक तृतीय पूरक परीक्षा परिणाम जारी हो, स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर सहित बढाई गई फीस वापस लेने की मांग करते हुए कुल सचिव, परीक्षा नियंत्रक शेखावाटी यूनिवर्सिटी के नाम प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने बताया कि मांगें मानी नहीं जाने पर छात्र संगठन एस.एफ.आई. उग्र आंदोलन करेंगा । इस दोरान शेखावाटी विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष विजेंद्र ढाका, छात्रसंघ सचिव जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश डुडी,नोजवान सभा के तहसील महासचिव विद्याधर ढुकिया, राहुल नायक, नरेश कुमार मौजूद रहे।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2041943


