[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अहमदाबाद पारीक समाज सेवा ट्रस्ट के 6वें अधिवेशन में “श्रीराजस्थानी” का भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुजरातटॉप न्यूज़राज्य

अहमदाबाद पारीक समाज सेवा ट्रस्ट के 6वें अधिवेशन में “श्रीराजस्थानी” का भव्य स्वागत

अहमदाबाद पारीक समाज सेवा ट्रस्ट के 6वें अधिवेशन में "श्रीराजस्थानी" का भव्य स्वागत

अहमदाबाद : पारीक समाज सेवा ट्रस्ट, अहमदाबाद द्वारा आयोजित 6वें अधिवेशन कार्यक्रम में नवलगढ़ के श्रीकान्त पारीक “श्रीराजस्थानी” को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में श्रीकान्त पारीक “श्रीराजस्थानी” ने संबोधित करते हुए कहा कि, “आप सभी का प्यार, एकता और स्नेह देखकर मैं अत्यंत अभिभूत हूं। यहां अहमदाबाद में रहने वाले पारीक समाज के प्रत्येक सदस्य के बीच जो भाईचारा और सहयोग देखने को मिला, वह बहुत ही प्रेरणादायक और दिल को छूने वाला है।”

उन्होंने कहा कि भले ही वे दूर रहते हैं, लेकिन समाज की एकता और प्रेम देखकर उन्हें बहुत संतोष और खुशी महसूस हो रही है। श्रीकान्त पारीक ने उपस्थित समाज बंधुओं से आग्रह पर काव्या पाठ भी किया, जिसमें उन्होंने अपने पिताश्री जनकवि बजरंग लाल पारीक “लाल” की प्रसिद्ध काव्य रचना “चांद चढ़्यो गिरनार” का काव्या पाठ किया। यह काव्य पाठ पारीक समाज के बीच एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय पल बन गई।

इस दौरान, श्रीकान्त पारीक ने समाज के सभी उपस्थित सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर पारीक समाज के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज के बीच एकता और सद्भाव बढ़ता है, और आने वाली पीढ़ियों के लिए यह एक प्रेरणा का स्रोत बनता है।

समारोह के दौरान ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों और समाज के सम्मानित सदस्यों ने श्रीकान्त पारीक का सम्मान करते हुए उनकी सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर पारीक समाज के सदस्यों ने एकजुट होकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

यह अधिवेशन पारीक समाज के लिए एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय पल साबित हुआ, जिसमें सभी ने एकजुट होकर समाज की भलाई के लिए कदम उठाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet