सैनी अधिकारी-कर्मचारी विकास संस्था की बैठक:उदयपुरवाटी में किया जाएगा महिलाओं का सम्मान
सैनी अधिकारी-कर्मचारी विकास संस्था की बैठक:उदयपुरवाटी में किया जाएगा महिलाओं का सम्मान

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में सैनी अधिकारी-कर्मचारी विकास संस्था की बैठक हुई, जिसमें समाज की प्रतिभावान महिलाओं के सम्मान और सामाजिक विकास पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने की।
बैठक में समाज की महिलाओं को शिक्षा, सामाजिक और अन्य गतिविधियों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत 3 जनवरी को सावित्री बाई फुले जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें समाज की चयनित महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उन महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। जिन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NET, JRF, GATE, CLAT, NEET, और IIT में सफलता हासिल की है। इस पहल के तहत 2024 में इन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में यह भी तय किया गया कि समाज की महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने और उन्हें समाज की अन्य गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए आगे लाया जाएगा।
बैठक के दौरान, शाकंभरी गेट के नजदीक स्थित ज्योतिबा फुले सेवा संस्थान के निर्माण कार्य को पूरा कराने और समाज के सार्वजनिक भवन की अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में भी चर्चा की गई। इस मुद्दे पर सैनी समाज संस्था के पूर्व अध्यक्ष दौलतराम सैनी, मस्ताराम सैनी, एडवोकेट शिवकरण सैनी, जगदीश सैनी, गोकुलचंद सैनी, और मुक्तिलाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल सैनी, मूलचंद सैनी, सुभाष सैनी, कजोड़मल सैनी, रामेश्वरलाल सैनी, दिनेश सैनी, दौलतराम सैनी, मस्ताराम सैनी, एडवोकेट शिवकरण सैनी, जगदीश सैनी, गोकुलचंद सैनी और मुक्तिलाल आदि ने सक्रिय रूप से भाग लिया।