[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नौकरी का झांसा दे कारोबारी ने 45 दिन किया रेप:फिर पार्टनर के हवाले किया, उसने MD ड्रग खिलाकर की वारदात, वीडियो बनाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नौकरी का झांसा दे कारोबारी ने 45 दिन किया रेप:फिर पार्टनर के हवाले किया, उसने MD ड्रग खिलाकर की वारदात, वीडियो बनाए

नौकरी का झांसा दे कारोबारी ने 45 दिन किया रेप:फिर पार्टनर के हवाले किया, उसने MD ड्रग खिलाकर की वारदात, वीडियो बनाए

अजमेर : जोधपुर की दलित महिला से नौकरी व शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। अजमेर के एक बिल्डर व जोधपुर के कारोबारी पर महिला ने आरोप लगाया। पहले नौकरी व फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ वारदात की। फोटो व वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया। क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ नॉर्थ को सौंपी है।

जांच अधिकारी RPS रूद्रप्रकाश शर्मा ने बताया-पीड़िता ने मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच कर रहे हैं।

जोधपुर निवासी 25 साल की पीड़िता ने क्रिश्चयनगंज थाने में रिपोर्ट देकर बताया- 2 साल पहले पति से तलाक हो चुका है। परिवार के पालन-पोषण के लिए जोधपुर के स्पा सेंटर में काम करती थी। मेरी चार साल की बेटी है। सितम्बर 2024 से जोधपुर के बीजेएस इलाके का एक कारोबारी स्पा पर आने लगा। उसने बताया कि वह अजमेर में बिल्डर और चेयरमैन है।

मैनेजर बनाने का झांसा देकर अजमेर लाया

पीड़ित महिला ने बताया- कारोबारी ने कहा मेरे साथ अजमेर चलो, कम्पनी में मैनेजर बना दूंगा। 15 हजार सैलरी दूंगा। मैं 20 सितम्बर 2024 में जोधपुर से शाम को अजमेर के लिए कारोबारी और उसके मैनेजर के उनकी कार से रवाना हो गई। बेटी साथ थी। रात लगभग 11 बजे अजमेर में उसने एक फ्लैट में रोका। दूसरे दिन 21 सितंबर को कारोबारी फ्लैट पर आया और स्टाफ से मुलाकात करवाई। स्टाफ को उसने मेरा परिचय दिया। कहा कि यह मेरे दोस्त की लड़की है, यहां पर मैनेजर का काम करेगी। उसने एक नया मोबाइल भी दिया। मोबाइल आज भी मेरे पास है।

गेस्ट हाउस में ले जाकर किया रेप

उसी दिन (21 सितंबर) कारोबारी मुझे एक किराए के गेस्ट हाउस में ले गया। वहां उसने मुझे जूस पिलाया। मैं बेहोश हो गई तो रेप किया। जब वह होश में आई तो कारोबारी पास ही सो रहा था। उसने दोबारा रेप किया और कहा कि तुम चिन्ता मत करो, मैं तुमसे शादी करूंगा। तुम्हारी बेटी को पढ़ाउंगा और पूरा खर्च उठाऊंगा। कुछ करने की कोशिश की तो यहां लगे सीसीटीवी कैमरों में सब रिकार्ड है। बच्ची को मार के लाश को गायब कर दूंगा।

कारोबारी 4-5 दिन तक दिन में मुझे गेस्ट हाउस लेकर जाता और रात को फ्लैट में लाकर छोड़ देता। कारोबारी के कहने पर उसके मैनेजर ने मुझे दूसरी जगह एक फ्लैट 6 हजार रूपए किराए पर दिलाया। जिसमें मेरा आधार कार्ड भी जमा किया। वहां पर दूध डेयरी पर कारोबारी ने जान पहचान करवाई तथा फ्लैट के पीछे एक दुकान पर कपडे़ दिलाने लेकर गया। एक ब्यूटी पार्लर में ले जाकर मेरा मेकअप भी करवाया। जिसका बिल 1 हजार रुपए उसने दिया।

पुष्कर में ले जाकर किया रेप

एक दिन मैनेजर के साथ कारोबारी अपनी कार में पुष्कर लेकर गया। वहां होटल में खाना खाया और शराब पी। कारोबारी ने कहा- जोधपुर में हैण्डलूम है, वहां से मैं आपको पूरा सामान दिला दूंगा। कारोबारी और मैनेजर मुझे कार से जोधपुर लाए। रात को मुझे एक क्लब में रुकवाया और दूसरे दिन सुबह शॉपिंग करवाने के लिए अपने हैण्डलूम बासनी लेकर गया। वहां पर मुझे घरेलू सामान दिलवाया और सामान लेकर वापस अजमेर चले गए। इसके बाद 45 दिन तक कारोबारी रेप करता रहा।

जोधपुर में कारोबारी के दोस्त ने किया रेप

इसके बाद कारोबारी ने जोधपुर में अपने पार्टनर से फोन पर बात कराई। मुझे कहा कि तुम अब जोधपुर पार्टनर के पास चली जाओ, वो तुम्हें रानी बनाकर रखेगा। उसके घरवाले बाहर गए हुए हैं। उसके घर ही रहगा। पार्टनर मुझसे 2 करोड़ रुपए मांगता है। मैंने ऐसा करने से मना कर दिया तो धमकी दी, कहा- तेरे फोटो वीडियो मेरे पास हैं। वायरल कर बदनाम कर दूंगा। तेरी बच्ची को जान से मार दूंगा।

कारोबारी के कहने पर 4 नवम्बर 2024 को जोधपुर आ गई। दूसरे दिन पार्टनर ने फोन किया और शिकारगढ मिलने आया। मुझे कहा कि कल मैं तुझे लेने आउंगा। 18-20 दिन तक पार्टनर फोन पर बात करता रहा। 2-3 बार अपने साथ अपने घर लेकर गया। 30 नवम्बर 2024 को पार्टनर अपनी वैगनआर कार लेकर दोबारा शिकारगढ़ आया और मुझे साथ में लेकर पाल रोड स्थित अपने मकान पर लेकर गया। वहां उसने मुझे सुपारी में मिलाकर एमडी ड्रग्स दी। रात में उसने रेप किया।

1दिसम्बर 2024 को मेरी तबीयत बिगड़ी तो पार्टनर अपनी कार से पाल रोड जोधपुर स्थित एक हॉस्पिटल ले गया। स्टाफ को उसने मुझे अपनी बेटी बताया। ज्यादा हालत खराब देखकर स्टाफ ने एमडीएम हॉस्पिटल ले जाने को कहा तो पार्टनर ने 2 हजार रुपए देकर हॉस्पिटल में ही एक ग्लूकोज व 2 इंजेक्शन दिलाए व ईसीजी व अन्य जांच भी करवाई। दवाई दिलाकर मुझे वापस शिकारगढ़ घर पर छोड़ दिया। पार्टनर मुझे लगातार 7 दिन तक अपने घर ले जाता और एमडी खिलाकर रेप करता।

अश्लील वीडियो बनाए, जान से मारने की धमकी दी

रेप के दौरान पार्टनर ने वीडियो भी बनाए। उसने अपनी पत्नी की एक कीमती अंगूठी भी मुझे पहनाई। जिसे बाद में वापस ले लिया। 8-9 दिसम्बर को पार्टनर का फोन आया। कहा- अब मेरी पत्नी व बच्चे घर आ गए हैं। तुझे घर नहीं ले जा सकता, इसलिए होटल में चलते हैं।

पार्टनर से मैंने फोन पर कहा- तुम और कारोबारी मेरे फोटो-वीडियो डिलीट कर मेरा पीछा छोड़ दो, नहीं तो मैं पुलिस केस कर दूंगी। इसके बाद मैंने थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामले की जांच रूद्र प्रकाश शर्मा (RPS) पुलिस उप अधीक्षक वृत उत्तर नगर अजमेर को सौंपी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad