[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डूंडलोद में पक्षी दाना घर और जल मंदिर का उद्घाटन, पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

डूंडलोद में पक्षी दाना घर और जल मंदिर का उद्घाटन, पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन

डूंडलोद में पक्षी दाना घर और जल मंदिर का उद्घाटन, पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक

डूंडलोद : सतनारायण मंदिर के पास एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डूंडलोद जन सेवा समिति के सचिन गिरधरलाल इंदौरिया ने अपने माताजी-पिताजी जामोती देवी इंदौरिया और स्वर्गीय रामलाल इंदौरिया की स्मृति में। पक्षी दाना घर और जल मंदिर बनवाया है। पक्षी दाना घर और जल मंदिर का उद्घाटन डॉक्टर भास्कर बी रावल और अरविंद इंदौरिया के करकमलों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अवसर पर पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन भी किया गया, जिसमें डूंडलोद और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। महोत्सव के दौरान दाल की पकौड़ी, जलेबी, चाय और नाश्ते के रूप में प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर नवलगढ़ क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी, अध्यापक, और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस कार्यक्रम की सराहना की ।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉक्टर भास्कर बी रावल ने इंदौरिया परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जल मंदिर और पक्षी दाना घर का निर्माण बहुत ही पुण्य का कार्य है, जो न केवल पशु-पक्षियों के लिए बल्कि पूरे समुदाय के लिए लाभकारी साबित होगा।

डॉक्टर भास्कर रावल ने कार्यक्रम के आयोजकों, विशेष रूप से इंदौरिया परिवार का धन्यवाद किया और इस निर्माण कार्य को धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

समारोह के अंत में सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमूह ने इस पहल को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं दी और आगामी समय में इस तरह के और कार्यक्रमों के आयोजन की कामना की। इस कार्यक्रम ने डूंडलोद ग्रामवासियों के बीच सामूहिक सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूती दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini