[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

“श्री महावीर मंडल पिलानी का 42वा वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ”


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

“श्री महावीर मंडल पिलानी का 42वा वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ”

"गुजी सुन्दरकाण्ड की चौपाइयाँ श्री महावीर मण्डल द्वारा फिर लहराया बाबा का झंडा"

पिलानी : श्री महावीर मण्डल के 42वे वार्षिकोत्सव व 2218 वाॅ श्री सुन्दरकाण्ड पाठ 28 दिसम्बर शनिवार को दोपहर 3:15 बजे से गुलाब राय हलवाई गेस्ट हाउस पिलानी में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत फीता काटकर मण्डल प्रमुख नरेश मनीरामका के कर कमलों से हुई। साथ ही श्री महावीर मण्डल के सम्मान पत्र का विमोचन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भिवानी हरियाणा के बाबा बालक नाथ आश्रम के महंत श्री श्री 1008 केशव नाथ महाराज, पंजाब पुलिस चंडीगढ़ मुख्यालय के आईपीएस दीपक पारीक, झुंझुनूं जॉइंट कमिश्नर उमेश जालन, डीएसपी विकास धीधंवाल, के के पारीक वित्त निर्देशक बीके बीआईटी कॉलेज , बिरला सार्वजनिक हॉस्पिटल ट्रस्टी मधुसूदन मालानी, डॉ डीन तुलस्यान (श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था झुंझुनूं) ,प्रदीप पाटोदिया (सुनील पाटोदिया वेलफेयर फाउंडेशन), रोहतास बंसल (लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनूं) प्रमोद खंडेलिया (श्री गोपाल गौशाला झुंझुनूं), डॉक्टर पी के सहगल आई हॉस्पिटल, विद्या विहार नगर पालिका भूतपूर्व चेरमेन डॉ आर पी पारीक, रामनिवास ईओ, बिजली विभाग ऐइन संदेश मिल, जगदीश शर्मा, मनोज शर्मा एवं सूरत से आए अशोक राधे राधे। मण्डल के नरेश मनीरामका ने बालाजी की अखण्ड ज्योत लेकर सुन्दरकाण्ड पाठ का शुभारम्भ किया। एवं रामलाल की झांकी से सभी का मन मोह लिया।

श्री महावीर मण्डल के नितेश कुमावत एवं विनोद लक्खा ने मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे घर-घर रेल चला दी” भजन ने समा बाँध दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश पारीक ने किया सुन्दरकाण्ड पाठ के पश्चात् हनुमान चालीसा का पाठ कर छप्पन भोग के प्रसाद का बाबा को भोग लगाया गया। इसके बाद आरती कर भक्तों को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। मण्डल के नरेश मनरीमका, अनिल डाडा, रोहिताश, लक्ष्मीकांत व हजारों भक्तों ने एक साथ एक स्वर में संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का वाचन किया।

कार्यक्रम में मुकुन्दगढ, झुंझुनूं सूरजगढ़, लोहारू, बहल, भिवानी दादरी, जयपुर, दिल्ली, सालासर श्रद्धालुओं ने भाग लिया मण्डल के नरेश मनीरामका ने बताया महावीर मंडल पिलानी की स्थापना 1 जनवरी 1983 (42) वर्ष पूर्व मेरे पिताजी कुरडाराम महाजन मनीरामका ने रखी थी मण्डल विगत 42 वर्षो से लगातार हर शनिवार को निस्वार्थ श्रद्धाभावा से घर-घर जाकर सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन करता है। श्री महावीर मण्डल पिलानी इस साल चारों धाम केदारनाथ बद्रीनाथ यमुनोत्री गंगोत्री भी राम नाम का प्रचार करके आया है उसके साथ ही अमरनाथ में बाबा बर्फानी, कैलाश पर्वत मणी महेश, जम्मु कश्मीर, बाघा बोर्डर, अमृतसर, काठगढ (हिमाचल), तनोटमाता मंदिर, रामदेवरा (रूणीचा), देशनोक (करणीमाता), जयपुर, दिल्ली, सालासर झुंझुनूं, मुकुन्दगढ, हरिद्वार, चिड़ावा बहल, लोहारू सूरजगढ भिवानी, दादरी दो जाटी बालाजी मंदिर आदि स्थानों पर भी निशुल्क सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया है। नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ अगले शनिवार को सुन्दरकाण्ड पाठ भिवानी (हरियाण) के हनुमान जोड़ी धाम नरसिंह जी मंदिर मे किया जाएगा ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini