डूमरा में पहली बारिश से जनता परेशान, सड़कों पर जलभराव से समस्या बढ़ी
डूमरा में पहली बारिश से जनता परेशान, सड़कों पर जलभराव से समस्या बढ़ी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक
डूमरा : हाल ही में हुई मावठ की बरसात से जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान है, वहीं ग्राम पंचायत डूमरा के वार्ड नं. 05 की जनता परेशानी में है। सामाजिक कार्यकर्ता विजयपाल मलोवा ने बताया कि पिछले महीने हुए सड़क निर्माण में मनमानी और अलीगल तरीके से काम किया गया, जिसके कारण बारिश का पानी घरों के पास और मुख्य रास्तों पर जमा हो जाता है। रामवतार भाटी और बनवारी लाल मेघवाल के घरों के पास तथा आंगनबाड़ी केंद्र के पास पानी का जमावड़ा हो गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
इसके अलावा ग्राम पंचायत के गौरव पथ पर भी पानी भरने से लोगों को परेशानी हो रही है। जलभराव के कारण विद्युत पोल के पास करंट की संभावना भी बनी हुई है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। मलोवा ने उच्च अधिकारियों से जल्द समाधान की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2069116


