[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मावठ के बाद किसानों के चेहरों पर रौनक, सर्दी का असर बढ़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

मावठ के बाद किसानों के चेहरों पर रौनक, सर्दी का असर बढ़ा

मावठ के बाद किसानों के चेहरों पर रौनक, सर्दी का असर बढ़ा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक

नवलगढ़ : कल सुबह से ही तेज आकाशीय बिजली की गर्जना के साथ मावठ (बारिश) का दौर जारी है, जिससे मौसम में अचानक बदलाव आया है। रुक रुक कर हो रही बारिश और हल्की ओलावृष्टि ने सर्दी का असर तेज कर दिया है, जिससे ठंड में और वृद्धि हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, यह मावठ किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी, रबी फसलों के लिए यह मौसम अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है, खासकर गेहूं, चना और सरसों जैसी फसलों के लिए। इस मौसम में सर्दी का असर भी बढ़ गया है, जिससे लोग अधिक गर्म कपड़े पहनने लगे हैं व लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। मावठ और सर्दी का यह मौसम किसानों के लिए राहत लेकर आया है, और वातावरण में ताजगी और शीतलता का अहसास भी कराया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22