[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में चल रहे कोचिंग संस्थानों की जांच की मांग:DYFI ने प्रदर्शन किया; बोले- स्टूडेंट्स की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर हो कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में चल रहे कोचिंग संस्थानों की जांच की मांग:DYFI ने प्रदर्शन किया; बोले- स्टूडेंट्स की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर हो कार्रवाई

झुंझुनूं में चल रहे कोचिंग संस्थानों की जांच की मांग:DYFI ने प्रदर्शन किया; बोले- स्टूडेंट्स की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर हो कार्रवाई

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर में चल रही कोचिंग संस्थाओं कि जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को डीवाईएफआई ने प्रदर्शन किया। डीवाईएफआई के महिपाल ने बताया कि झुंझुनूं शहर में अनेक कोचिंग संस्थान बिल्डिंग के बेसमेंट में क्लास संचालित कर रहे है, जो स्टूडेंट्स की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।

दिल्ली में हुए हादसे के बाद ये गाइड जारी हुई थी कि बिल्डिंग के बेसमेंट में कोचिंग का संचालन नहीं कर सकते हैं। लेकिन झुंझुनूं में कोचिंग संस्थाएं इसका उल्लंघन कर रही है। स्टूडेंट्स की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इन कोचिंग संस्थानों में छठी क्लास के बच्चों को दाखिला दिया जा रहा है, उनका डमी एडमिशन कहीं और करवा रहे हैं। जबकि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने दिशा निर्देश जारी किए है कि 16 साल से छोटे बच्चे को किसी भी कोचिंग में एडमिशन नहीं दिया जाए।

उन्होंने बताया कि कोचिंग संस्थानों के पास खेल ग्राउंड की व्यवस्था भी नहीं है, कुछ कोचिंग संस्थान सरकारी शिक्षकों द्वारा चलाई जा रही है। प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन देकर कोचिंग संस्थानों की जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin