[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एंबुलेंस और कार में टक्कर, मरीज और जीजा-साले की मौत:ड्राइवर समेत 4 घायल; हार्ट अटैक आने पर हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

एंबुलेंस और कार में टक्कर, मरीज और जीजा-साले की मौत:ड्राइवर समेत 4 घायल; हार्ट अटैक आने पर हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे

एंबुलेंस और कार में टक्कर, मरीज और जीजा-साले की मौत:ड्राइवर समेत 4 घायल; हार्ट अटैक आने पर हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे

सुजानगढ़ : हार्ट पेशेंट को ले जा रही एंबुलेंस की कार से टक्कर हो गई। हादसे में मरीज और कार सवार जीजा-साले की मौत हो गई। वहीं एंबुलेंस ड्राइवर समेत 4 लोग घायल हो गए। हादसा सुजानगढ़ में सालासर रोड पर लोढ़सर बस स्टैंड के पास गुरुवार रात करीब 11 बजे हुआ। एक घायल का सीकर, जबकि तीन घायलों का सुजानगढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे में कार सवार सलीम गंभीर घायल हो गया था। लोगों ने सलीम को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान सलीम की मौत हो गई।
हादसे में कार सवार सलीम गंभीर घायल हो गया था। लोगों ने सलीम को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान सलीम की मौत हो गई।

जीजा के साथ बहन के घर जा रहा था

एएसआई तनसुखराम ने बताया- रतनगढ़ भानीधोरा निवासी कार ड्राइवर जाकिर (32) पुत्र रामु खान मिरासी बहन के यहां खुड़ी गांव गया था। वहां से वह जीजा सलीम खान (60) पुत्र पन्ने खान के साथ अपनी दूसरी बहन के घर बालेरा जा रहा था।

एंबुलेंस सुजानगढ़ निवासी हार्ट पेशेंट महावीर (60) पुत्र बेगराज को लेकर सीकर के हॉस्पिटल जा रही थी। महावीर को हार्ट अटैक आया था। एंबुलेंस में सुजानगढ़ निवासी ड्राइवर मनीष पुत्र राजेंद्र पारीक, महावीर का बेटा दिनेश, रिश्तेदार योगेश पुत्र रतनलाल शर्मा और कमल पुत्र सांवरमल शर्मा भी सवार थे

सुजानगढ़-सालासर रोड पर लोढ़सर बस स्टैंड के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। कार ड्राइवर जाकिर की मौके पर मौत हो गई। कार सवार सलीम खान और एंबुलेंस में सवार हार्ट पेशेंट महावीर, ड्राइवर मनीष, योगेश, दिनेश, कमल घायल हो गए।

टक्कर से एंबुलेंस और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
टक्कर से एंबुलेंस और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

दो लोगों की सीकर के अस्पताल में हुई मौत

हादसे की सूचना पर आबसर सरपंच गिरधारी लाल और टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सबसे सुजानगढ़ अस्पताल लेकर आए। जाकिर के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

गंभीर घायल महावीर, सलीम और मनीष को सीकर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। सीकर में सलीम और महावीर की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए। अभी मनीष का सीकर और दिनेश, योगेश और कमल का सुजानगढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक जाकिर टैक्सी चलाता था। वहीं सलीम ट्रक ड्राइवर था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62