राज्य बीमा पॉलिसी 01.04.2025 के अभियान की कार्यवाही शुरू
राज्य बीमा पॉलिसी 01.04.2025 के अभियान की कार्यवाही शुरू
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग झुंझुनूं के पर्यवेक्षक कृष्ण कुमार पंवार ने बताया कि जिले के ऐसे राज्य कर्मचारी जो 01 अप्रेल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच में सेवानिवृत्त होंने जा रहे हैं उनको राज्य बीमा पॉलिसी का भुगतान 01.04.2025 को किया जाना है। जिले के सभी आहरण वितरण अधिकारी अपने अधीनस्थ सेवानिवृत्त होंने वाले सभी कर्मचारियों की आहरण वितरण अधिकारी द्वारा सत्यापित, मय टीवी नम्बर दिनांक सहित राज्य बीमा की पासबुक एवं पदस्थापन विवरण मय कार्मिक का मोबाईल नम्बर (परिशिष्ट क) को ईबैग में अतिशीघ्र अपलोड करावें, ताकि सेवानिवृत्त होंने वाले राज्य कर्मचारियों की भुगतान करने की कार्यवाही शुरू की जा सके। पंवार ने बताया कि जिले के समस्त आहरण वितरण अधिकारी सेवानिवृत्त होंने वाले कार्मिक की माह दिसम्बर 2024 देय जनवरी 2025 तक के वेतन से राज्य बीमा की कटौति करके बीमा की कटौति बंद करते हुए क्लेम फॉर्म ऑनलाईन आवेदन करवाने की कार्यवाही करें। सेवानिवृत्त होंने वाले समस्त कार्मिक आईएफएमएस पर अपने बैंक खाते आईएफएससी कोड सहित चैक कर लेवें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034077


