[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिले में जन आधार योजना के कार्यों का किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जिले में जन आधार योजना के कार्यों का किया निरीक्षण

जिले में जन आधार योजना के कार्यों का किया निरीक्षण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  श्रवण कुमार फगेडिया

सीकर : प्रवीण कुमार निदेशक राजस्थान जन आधार प्राधिकरण जयपुर द्वारा सीकर जिले में जन आधार योजना के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार शर्मा, सहायक निदेशक रवि प्रकाश शर्मा, राजस्थान जन आधार प्राधिकरण साथ रहे। इस अवसर पर निदेशक ने उपनिदेशक सांख्यिकी कार्यालय जिला सीकर में समस्त अधिकारी-कर्मचारियों से जन आधार योजना से संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपखंड अधिकारी सीकर कार्यालय में जन आधार योजना का कार्य करने वाली कार्मिक श्वेता मील से जन आधार के सेकंड वेरिफिकेशन के संबंध में जानकारी ली। निदेशक ने जिला स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग में ई-मित्र प्लस मशीन एवं ई-मित्र के कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय पंचायत समिति धोद में कार्यालय के कार्यों एवं जन आधार योजना की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin