[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महावीर प्रसाद गुप्ता नोएडा के सौजन्य से रीको एरिया के जरूरतमंदों को बाटीं कंबले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महावीर प्रसाद गुप्ता नोएडा के सौजन्य से रीको एरिया के जरूरतमंदों को बाटीं कंबले

महावीर प्रसाद गुप्ता नोएडा के सौजन्य से रीको एरिया के जरूरतमंदों को बाटीं कंबले

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका  

झुंझुनूं : श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में रीको आसपास एरिया के जरूरतमंदों को मंगलम भोग आटा फैक्ट्री परिसर में गुरुवार अपराह्न 4:00 बजे बिलवा खेतड़ी निवासी नोएडा प्रवासी महावीर प्रसाद गुप्ता के सौजन्य से कंबलों का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में बतौर अतिथि महेश टीबडा अधीक्षण अभियंता अजमेर विद्युत वितरण लिमिटेड, अजीत द्विवेदी वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक रीको झुंझुनूं एवं अभिषेक चोपदार महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र झुंझुनूं उपस्थित थे जिनका संस्था की ओर से दुपट्टा ओढ़ाकर बाबा श्याम का प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने संयुक्त रूप से संस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस वक्त की जरूरतमंद लोगों की सबसे बड़ी जरूरत गर्म कपड़ों की है जिसे संस्था ने कंबल वितरण के साथ पूरा करने का प्रयास किया है। इस अवसर पर श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान, परमेश्वर हलवाई, रोहिताश्व बंसल, सुनील तुलस्यान, लघु उद्योग भारती संस्था के अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल, हितेश केजडीवाल, शुभम बंसल, दीपक शर्मा एवं रामप्रताप कुमावत सहित अन्य जन उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin