[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेटरिंग की प्लेट और कटर मशीन चोरी:कंस्ट्रक्शन साइड पर रखा था सामान, ठेकेदार ने दर्ज कराया मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सेटरिंग की प्लेट और कटर मशीन चोरी:कंस्ट्रक्शन साइड पर रखा था सामान, ठेकेदार ने दर्ज कराया मामला

सेटरिंग की प्लेट और कटर मशीन चोरी:कंस्ट्रक्शन साइड पर रखा था सामान, ठेकेदार ने दर्ज कराया मामला

चूरू : सदर थाना क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन कार्य वाली जगह से लोहे की सेटरिंग करने वाली प्लेट और मशीन कटर सहित अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। ठेकेदार ने सदर थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया गया है।

मामले की जांच कर रही सदर थाना की हेड कॉन्स्टेबल धापी देवी ने बताया कि चूरू के वार्ड दस निवासी इस्माइल और सुरेश ने रिपोर्ट दी कि सिंघानिया स्कूल के पास उन्होंने कंस्ट्रक्शन कार्य का ठेका ले रखा है। जहां कंस्ट्रक्शन का काम भी चल रहा है। कंस्ट्रक्शन कार्य पर उनकी करीब 150-200 लोहे की प्लेट रखी थी। इसके अलावा वहां मशीन, स्टील कटर और कंस्ट्रक्शन का अन्य सामान भी रखा था।

कार्य स्थल पर वह रोज की तरह जाकर काम करते थे। पहले दिन शाम के समय काम खत्म होने पर लोहे की प्लेट और अन्य वहीं छोड़कर आए थे। मगर दूसरे दिन उक्त सामान वहां पर नहीं मिला, जिसको अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। दूसरे दिन मौके पर जाकर देखा तो सामान नहीं मिला। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin