[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी पंचायत समिति में साधारण सभा की बैठक:क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने और सड़क किनारे झाड़ियां हटाने का उठा मुद्दा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी पंचायत समिति में साधारण सभा की बैठक:क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने और सड़क किनारे झाड़ियां हटाने का उठा मुद्दा

खेतड़ी पंचायत समिति में साधारण सभा की बैठक:क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने और सड़क किनारे झाड़ियां हटाने का उठा मुद्दा

खेतड़ी : खेतड़ी पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। पंचायत समिति प्रधान मनीषा गुर्जर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई कर उसे पूर्ण रूप से रोके जाने की मांग की गई।

बैठक में सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से क्रेसर लगाकर खनन किया जा रहा है, जिसके चलते लोग गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। अवैध खनन के कारण सरकार को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। साथ ही, आए दिन लड़ाई-झगड़े भी हो रहे हैं।

इसके अलावा, क्षेत्र में ओवरलोड डंपरों का संचालन अधिक होने से सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। रोजाना ओवरलोड डंपर क्षमता से अधिक भार लेकर थाने के सामने से गुजर रहे हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन की ओर से इन डंपरों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। जब ग्रामीण डंपरों को रोकने का प्रयास करते हैं, तो खनन से जुड़े लोग उन्हें मुकदमें में फंसाने की धमकियां देते हैं। बैठक में यह भी बताया गया कि सरकार द्वारा बनाई जा रही सड़कों में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे जल्द ही सड़कें क्षतिग्रस्त हो सकती हैं और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सड़क निर्माण में बेहतर सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए निर्माण सामग्री की जांच करवाने की मांग की गई। इसके अलावा, रसूलपुर में सड़क किनारे झाड़ियां खड़ी होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिस पर सड़क किनारे खड़ी झाड़ियों को जल्द हटाने की मांग की गई।

जनप्रतिनिधियों ने बैठक के दौरान बिजली, पानी और सड़क की समस्याओं पर भी चर्चा की। इस मौके पर प्रधान मनीषा गुर्जर ने कहा कि आमजन की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारी से कार्य करते हुए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जब क्षेत्र की जनता अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के पास जाती है, तो उनका त्वरित समाधान होना चाहिए।

इस बैठक में नायब तहसीलदार पदम सिंह, बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव, लोयल सरपंच महेंद्र काजला, संदीप सिंह नंगली, राजेश जांगिड़ रसूलपुर, रघुवीर सिंह देवता, श्रवणदत्त नारनौलिया, विजय सिंह सेफरागुवार, झंडू गुर्जर, प्रकाश अवाना सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin