सुजानगढ़ में शिकारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल:वन विभाग की टीम ने की थी कार्रवाई, मृत तीतर और पाटागोह किए थे बरामद
सुजानगढ़ में शिकारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल:वन विभाग की टीम ने की थी कार्रवाई, मृत तीतर और पाटागोह किए थे बरामद
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में तीन वर्ष पूर्व चिंकारा हिरण शिकार के मामले मे वांछित आरोपी को मंगलवार देर शाम न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। आरोपी शिकारी मनोज बनबावरिया को क्षेत्रीय वन अधिकारी विकास स्वामी ने टीम के साथ धरपकड़ अभियान चलाते हुए 14 दिसम्बर को गांव बालेरा की रोही से पकड़ा था। शिकारी से लोहे की गुलेल, जाल सहित एक मृत तीतर और घायल पाटागोह(मॉनिटर लिजार्ड) बरामद किए थे।
स्वामी ने बताया-वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड लेकर पूछताछ के बाद उसकी ढाणी से शिकार में प्रयोग लिया गया छुरा भी बरामद किया गया था। मंगलवार को शिकारी मनोज की जमानत याचिका खारिज करवाते हुए उसे 24 दिसम्बर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकारी को पकड़ने में वन विभाग की टीम के वीरेंद्र सिंह, ओमाराम, नरेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, राजेश, सोहनलाल आदि की भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033935


