[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के लक्ष्मणगढ़ में अधूरी सड़क बनाने की मांग:ग्रामीण बोले- एक काश्तकार की वजह से पूरे ग्रामीण परेशान, निर्माण कार्य रुका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

सीकर के लक्ष्मणगढ़ में अधूरी सड़क बनाने की मांग:ग्रामीण बोले- एक काश्तकार की वजह से पूरे ग्रामीण परेशान, निर्माण कार्य रुका

सीकर के लक्ष्मणगढ़ में अधूरी सड़क बनाने की मांग:ग्रामीण बोले- एक काश्तकार की वजह से पूरे ग्रामीण परेशान, निर्माण कार्य रुका

सीकर : सीकर के लक्ष्मणगढ़ में अधूरे डामर की सड़क पर पत्थर गाड़कर तारबंदी करने के विरोध में ग्रामीणों ने लक्ष्मणगढ़ एसडीएम कार्यालय में विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि डामर सड़क का निर्माण कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाना स्वीकृत है। इसके बावजूद अधूरे निर्माण कार्य पर एक काश्तकार ने तारबंदी कर सड़क की जगह को अपने कब्जे में लिया।

गांव झाड़ेवा के ग्रामीणों ने बताया- नवलगढ़-बिडोदी छोटी सड़क से गांव झाड़ेवा तक सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा डामर सड़क की स्वीकृति की गई है। जिस रास्ते पर यह सड़क स्वीकृत हुई है उस रास्ते की चौड़ाई राजस्व रिकॉर्ड में पूरी लंबाई में एक समान नहीं है और सड़क के लिए आवश्यक चौड़ाई से काफी काम भी है।

रास्ते की चौड़ाई कम होने के कारण सार्वजनिक निर्माण विभाग ने रास्ते के दोनों तरफ के खातेदारों से रास्ते को स्वेच्छा से चौड़ा करने का अनुरोध किया था। जिस पर जनहित का कार्य होने के कारण एक खातेदार को छोड़कर सभी खातेदारों ने उस रास्ते को दोनों तरफ बराबर चौड़ाई बढ़ाकर 20 फीट चौड़ा कर दिया। लेकिन एक खातेदार फूल सिंह ने रास्ते को चौड़ा नहीं करने दिया।

खातेदार फूल सिंह ने रास्ते के राजस्व में संकड़ा होने का फायदा लेकर सड़क के बीच में पत्थर लगा दिए और लोहे की तार लगा दी। जिसके कारण लगभग 15 से 20 फीट की लंबाई में सड़क पर डामर का काम नहीं हो पाया। जिससे वह सड़क बनकर भी नहीं बनी और सड़क बनने से आवागमन को जो लाभ होना था वह नहीं हो पाया। ग्रामीणों की मांग है कि जितनी दूरी में सड़क निर्माण नहीं हो पाया इतनी दूरी में रास्ते को दोनों तरफ चौड़ा करवा कर सड़क निर्माण का कार्य पूरा करवाया जाए ताकि लोगों को लाभ मिल सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89