सादुलपुर में स्कूल की छात्राओं को बांटी साइकिल:12 छात्राओं को बांटी, स्कूल आने और जाने में मिलेगी मदद
सादुलपुर में स्कूल की छात्राओं को बांटी साइकिल:12 छात्राओं को बांटी, स्कूल आने और जाने में मिलेगी मदद
सादुलपुर : सादुलपुर के पास गांव लम्बोर बड़ी गांव के राजकीय उच्च माध्यिक स्कूल में साइकिल वितरण कार्यक्रम जोगेंद्र फगेडिया की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में कक्षा 9 की 12 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।
इस दौरान प्राचार्य सत्यवीर सिंह दायमा की अध्यक्षता में हुए समारोह के विशिष्ट अतिथि सरपंच विनोद कुमार थे। इस दौरान प्राचार्या अनिता चौधरी ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में अनिल कुमार, प्रिया कुमारी, सौरभ, सीमा वर्मा, भूपसिंह मौजूद रहे। संचालन सौरभ जांगिड़ ने किया।
चांदगोठी के स्कूल में पंस सदस्य कृष्णा पूनिया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में 13 छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गई। प्राचार्य मंजू ने अतिथियों का स्वागत किया। उप प्राचार्य ओमप्रकाश, जसवंत पूनिया ने योजना के लाभ पर प्रकाश डाला। पूर्व सरपंच फतेसिंग राहड़, कृष्ण मीणा समुंदर सिंग फगेड़िया सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2094844


