छपरे में आग लगने से दो मवेशी जिंदा जले:जलकर राख हुआ चारा, ग्रामीणों ने आधा घंटे की मशक्कत से पाया काबू
छपरे में आग लगने से दो मवेशी जिंदा जले:जलकर राख हुआ चारा, ग्रामीणों ने आधा घंटे की मशक्कत से पाया काबू
रतनगढ़ : चूरू की रतनगढ़ तहसील के गांव टीडियासर में शनिवार देर शाम अज्ञात कारणों से एक घर के पीछे बने छप्पर में आग लग गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आगजनी की घटना में दो मवेशी जिंदा जल गए तो, वहीं दो मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया। गांव के सुबीरसिंह शेखावत के घर के पीछे छप्पर बना हुआ है। जिसमें पशु चारा रखा हुआ था। जिसमें चार मवेशी बंधे हुए थे। अज्ञात कारणों से शनिवार की देर शाम छप्परे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धुआं उठता देखकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मकान मालिक को घटना की सूचना दी।
ग्रामीणों ने आग पर मिट्टी एवं पानी डालकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में छप्पर में रखा चारा व दो मवेश जिंदा जल गए। वहीं, दो मवेशियों को ग्रामीणों ने बचा लिया। जो गंभीर रूप से झुलस गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034346


