डीएसटी और सदर पुलिस की कार्रवाई:20 किलो गांजे के साथ दो आरोपियो को किया गिरफ्तार
डीएसटी और सदर पुलिस की कार्रवाई:20 किलो गांजे के साथ दो आरोपियो को किया गिरफ्तार
नीमकाथाना : नीमकाथाना की सदर पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा भी बरामद किया है।
सदर थाना अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान दो व्यक्ति जिनके हाथ में एक-एक ट्रॉली बैग था, जो संदिग्ध मिले। दोनों व्यक्तियों और ट्रॉली बैगों को चैक किया गया तो ट्रॉली बैग के अन्दर बिना लाईसेंस और बिना परमिट के करीब 20 किलो गांजा मिला। जिस पर दोनों आरोपी प्रभाकर सैनी और मुकेश कुमार सैनी के कब्जे से मिला अवैध गांजा को जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण में आरोपियों से अनुसंधान किया जा रहा है। कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम के हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार की विशेष भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2136367

