[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विज्ञान मेले में हेतमसर विद्यालय ने लहराया जीत का परचम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विज्ञान मेले में हेतमसर विद्यालय ने लहराया जीत का परचम

विज्ञान मेले में हेतमसर विद्यालय ने लहराया जीत का परचम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : शहीद कर्नल जे. पी. जानू.रा.उ.मा.वि. झुंझुनूं में चल रहा तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेले का बुधवार को समापन हो गया। विज्ञान मेले में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हेतमसर की छात्राओं ने जीत हासिल कर विद्यालय एवं गाँव का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य सुमन शेखसरिया के निर्देशन में सभी छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर मॉडल एवं विज्ञान सेमिनार एवं क्विज के लिए तैयारी की। प्रधानाचार्य की प्रेरणा से विज्ञान सेमिनार में लगातार तीन वर्षों से रा. बा.उ. मा. वि. हेतमसर प्रथम स्थान प्राप्त किया । विद्यालय की उपप्राचार्या रजनी डूडी ने बताया कि विज्ञान मेले में आयोजित दिव्यांग के लिए उपयोगी मॉडल श्रेणी में 11वीं कक्षा की छात्रा दीपिका ने तृतीय स्थान, कचरा प्रबंधन मॉडल श्रेणी में 8वीं कक्षा की छात्रा मंगलेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । आपदा प्रबंधन मॉडल प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में 11वीं कक्षा की छात्रा प्राची ने दूसरा स्थान प्राप्त किया वहीं 8वीं कक्षा की छात्रा हिमांशी ने जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान सेमिनार में 11वीं क्लास की छात्रा निक्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin