[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रक्तदान से बचाएं अन्य का जीवन : सहारण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रक्तदान से बचाएं अन्य का जीवन : सहारण

प्रदेश सरकार के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिले में 10 स्थानों पर आयोजित हुए रक्तदान शिविर, जिला मुख्यालय स्थित राजकीय डीबी जनरल अस्पताल में विधायक हरलाल सहारण, एडीएम अर्पिता सोनी, डीसीए अध्यक्ष पराक्रम सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी रहे मौजूद, सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने रक्तदान कर की शुरुआत, जिले में 470 यूनिट रक्तदान कर दिया जागरूकता संदेश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राज्य सरकार के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रविवार को जिले के 10 स्थानों पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय डीबी जनरल अस्पताल में विधायक हरलाल सहारण, डीसीए अध्यक्ष पराक्रम सिंह, एडीएम अर्पिता सोनी सहित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की तथा रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। आयोजित शिविरों में 470 यूनिट रक्तदान के साथ शासन-प्रशासन व आमजन ने जागरूकता संदेश दिया।

इस मौके पर विधायक सहारण ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रक्तदान शिविरों का आयोजन सराहनीय पहल है। हम सभी रक्तदान की मुहिम में अपनी भागीदारी निभाएं तथा अन्य लोगों को जीवन बचाएं। हम इसे हमारी सामाजिक व नैतिक जिम्मेदारी भी समझें।

इस अवसर पर डीसीए अध्यक्ष पराक्रम सिंह व अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी ने भी विचार व्यक्त किए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि चूरू के राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल, जीवन रेखा अस्पताल, स्वास्तिक ब्लड बैंक सेंटर, शेखावाटी ब्लड बैंक सेंटर, राजकीय जिला अस्पताल रतनगढ़, न्यू लाईफ हॉस्पिटल बीदासर, लायंस क्लब चेरिटेबल ट्रस्ट सुजानगढ़ व सोनी हास्पिटल राजगढ़ में रक्तदान शिविर लगाए गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin