[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘राजेंद्र गुढ़ा बोलते हैं खान चलानी है तो बंधी दो’:पूर्व मंत्री समेत 12 के खिलाफ लीजधारक ने दर्ज करवाया मामला; 6 दिन पहले किया था प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

‘राजेंद्र गुढ़ा बोलते हैं खान चलानी है तो बंधी दो’:पूर्व मंत्री समेत 12 के खिलाफ लीजधारक ने दर्ज करवाया मामला; 6 दिन पहले किया था प्रदर्शन

'राजेंद्र गुढ़ा बोलते हैं खान चलानी है तो बंधी दो':पूर्व मंत्री समेत 12 के खिलाफ लीजधारक ने दर्ज करवाया मामला; 6 दिन पहले किया था प्रदर्शन

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर के बीचोंबीच स्थित काना पहाड़ पर खनन का विरोध करने के मामले में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा मुश्किलों से घिर गए है। एक लीज धारक ने गुढ़ा समेत 12 लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है।

खान पर गैर कानूनी तरीके से भीड़ इकट्ठी करना, कार्यालय में जान से मारने की नीयत से घुसकर तोड़फोड़ करना करना और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।

लीज धारक श्याम सिंह कटेवा ने रिपोर्ट में बताया- 6 दिसबर को पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढा की अगुवाई में इब्राहिम, इम्तियाज़ तगाला, खादिम तगाला, असलम मिर्जा, अकरम चेजारा, यूनुस मास्टर, डॉ. जावेद, आजम राठौड, आमीन मास्टर, सोनू बुहाना, इकबाल जाजोदिया और सैकड़ों लोगों की समस तालाब काना पहाड खनन क्षेत्र पर पहुंचीं।

लीजधारक का आरोप है कि 6 दिसंबर को पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने भीड़ को उकसाया और भीड़ ने कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की।
लीजधारक का आरोप है कि 6 दिसंबर को पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने भीड़ को उकसाया और भीड़ ने कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की।

रिपोर्ट में लिखा- गुढ़ा ने भीड़ को उकसाया, कैश भी लूटा

गुढ़ा समेत अन्य लोगों की अगुवाई में भीड़ उसकी खान में घुस गई। उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान गुढा ने भीड़ को उकसाया। भड़काऊ भाषण दिया। लोगों ने मेन गेट को तोड़ दिया। दीवार और कांटेदार तारबंदी को तोड़कर कार्यालय में जबरदस्ती घुस गए और उसे बाहर निकलने को कहा गया।

इससे वह और उसका बेटा घबरा गए। फिर पीछे के रास्ते से भाग गए। इस बीच उनके भागने के बाद प्रदर्शनकारी लोगों ने कार्यालय में रखे कैश बॉक्स में से करीब 36 हजार रुपए लूट लिए। कर्मचारियों से मारपीट की। खनन क्षेत्र में रखे डीजल के ड्रम से डीजल फैला कर आग लगाने का प्रयास किया। मशीनों पर पत्थरबाजी कर नुकसान पहुंचाया।

6 दिसंबर को राजेंद्र गुढ़ा के नेतृत्व में लोग जबरदस्ती घुस गए। मारपीट, चोरी, डकैती समेत सभी अनैतिक कार्य किए। इस वजह से मुझे कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाना पड़ा। – श्याम सिंह कटेवा लीज धारक

लीजधारक बोला- गुढ़ा ने कहा था- खान चलानी है तो महीने की बंधी देनी होगी

सूचना पर एसडीएम हवाई सिंह और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। लीजधारक ने आरोप लगाया है- उसके यहां काम करने वाले प्रताप सिंह, शीशराम, सुभाष, कौशल किशोर मेहरा, विजय सैनी, मुकेश सैनी, दीपक कुमार आदि के साथ मारपीट की गई। लीजधारक ने आरोप लगाया कि गुढा काफी समय से उसे व उसके परिवारजनों को धमकी दे रहे थे कि खान चलानी है तो महीने की बंधी देनी होगी।

गुढ़ा बोले- आरोप झूठे, कोई तोड़फोड़ नहीं की

मामले में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का कहना है- शहर के बीच में हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है। इससे लीज पास रहने वाले लोग बहुत परेशन है। हमने शांतिपूर्ण रूप से प्रदर्शन किया था। लोगों के पहुंचने से पहले पुलिस और प्रशासन मौजूद था। किसी ने कोई तोड़ फोड़ नहीं की। सब आरोप झूठे है। दबाव बनाने के लिए 10 दिन बाद मामला दर्ज करवाया गया। लीजधारक लोगों को परेशान रहा है। लोगों के रास्ते रोक देता है। खदानों में बच्चे डूब कर मर गए है। कोर्ट के आदेश के बावजूद उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया है।

शहर के बीच में हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है। इससे लीज के पास रहने वाले लोग बहुत परेशान हैं। हमने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। पुलिस और प्रशासन मौजूद था। किसी ने कोई तोड़फोड़ नहीं की। सभी आरोप झूठे है। – राजेंद्र सिंह गुढ़ा पूर्व मंत्री

कोतवाली थानाधिकारी पवन चौबे का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले जांच सब इंस्पेक्टर सुरेश रोलन को दी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin