मिठाई में बेहोशी की दवा मिलाकर रेप:अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी, मंगलसूत्र और रुपए भी छीने
मिठाई में बेहोशी की दवा मिलाकर रेप:अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी, मंगलसूत्र और रुपए भी छीने
सीकर : सीकर के ग्रामीण क्षेत्र में महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी के द्वारा महिला के अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड किए गए। जिन्हें वायरल करने की धमकी दी गई। आरोपी के द्वारा महिला के पैसे और मंगलसूत्र भी निकाल लिए गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि आरोपी संजेश सिंह ने नए साल के नाम पर उसे मिठाई खिलाई थी जिससे महिला को बेहोशी आ गई। इसी का फायदा उठाकर आरोपी के द्वारा महिला के साथ रेप किया गया। रेप के दौरान आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया।
बाद में आरोपी महिला को धमकी देने लगा कि वह उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी के द्वारा महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र खोल लिया गया। इसके साथ ही महिला के पर्स से 3 हजार रुपए भी निकाल लिए गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2041173


