[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदार शहर में ट्रैक्टर नीचे दबने से युवक की मौत:खेती का काम कर रहे थे दो भाई, अचानक ट्रैक्टर के सामने आने से हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदार शहर में ट्रैक्टर नीचे दबने से युवक की मौत:खेती का काम कर रहे थे दो भाई, अचानक ट्रैक्टर के सामने आने से हुआ हादसा

सरदार शहर में ट्रैक्टर नीचे दबने से युवक की मौत:खेती का काम कर रहे थे दो भाई, अचानक ट्रैक्टर के सामने आने से हुआ हादसा

सरदारशहर : सरदारशहर तहसील के पुनुसर गांव की रोही में गुरुवार रात्रि एक हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर 2:40 बजे पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में मृतक कमलेश जाट के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

हैड कॉन्स्टेबल प्रताप सिंह ने बताया- राजास निवासी रोहितास पुत्र समदरराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, पुनुसर गांव की रोही में उनके हिस्से की जमीन पर खेती की जा रही थी। गुरुवार रात्रि को रोहितास का भाई, कमलेश जाट, खेत में ट्रैक्टर से कृषि कार्य कर रहा था। वह ट्रैक्टर के आगे-आगे खेजड़ी और झाड़ियां काट रहा था।

रात्रि करीब 9 बजे, ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए कमलेश को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर का डिस्क कमलेश के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी गर्दन कटकर अलग हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रोहितास और खेत के पड़ोसियों ने मिलकर कमलेश को तुरंत राजकीय अस्पताल पहुंचाया। वहां मृतक के शव को मॉर्च्युरी में रखा गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22