[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्विफ्ट और पिकअप गाड़ी की टक्कर:एक युवक की मौत,दूसरे को जयपुर रैफर किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

स्विफ्ट और पिकअप गाड़ी की टक्कर:एक युवक की मौत,दूसरे को जयपुर रैफर किया

स्विफ्ट और पिकअप गाड़ी की टक्कर:एक युवक की मौत,दूसरे को जयपुर रैफर किया

सीकर : सीकर के खाटूश्यामजी थाना इलाके में बीती रात जालुंड गांव में स्विफ्ट और पिकअप गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में स्विफ्ट गाड़ी में सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जयपुर रैफर कर दिया गया। आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

घटना रात 9:30 बजे बाद जालुंड गांव के बस स्टैंड के पास हुई। जहां स्विफ्ट गाड़ी और पिकअप की टक्कर हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने राकेश कुमार निवासी मगनपुरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं कांटिया निवासी सूरज रेबारी को गंभीर घायल होने पर जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। रात को राकेश का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। घटना में पिकअप गाड़ी में सवार लोग इलाज के लिए अस्पताल नहीं आए।

थानाधिकारी राजाराम लेघा के मुताबिक स्विफ्ट गाड़ी और पिकअप का एक्सीडेंट हुआ। घटना में प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि स्विफ्ट गाड़ी वाले की लापरवाही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22