[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रदर्शनी में एक वर्ष के विकास कार्यों का प्रतिबिंब : झाझड़िया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रदर्शनी में एक वर्ष के विकास कार्यों का प्रतिबिंब : झाझड़िया

सूचना केंद्र में आयोजित प्रदर्शनी का पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया ने किया अवलोकन, कहा-राज्य सरकार हर क्षेत्र में कर रही उल्लेखनीय काम, जिला प्रशासन के नवाचारों को सराहा

चूरू : पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद्मभूषण देेवेंद्र झाझड़िया ने शुक्रवार को यहां सूचना केंद्र में जिला प्रशासन तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से समस्त विभागों के सहयोग से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रदर्शनी की व्यवस्था तथा सामग्री संयोजन की सराहना की।

इस दौरान झाझड़िया ने प्रदर्शनी में शामिल राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्र्यों, जन कल्याणकारी योजनाओं में अर्जित उपलब्धियों तथा जिले के नवाचारों को देखा और कहा कि प्रदर्शनी जिले में राज्य सरकार की ओर से किए गए कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं में अर्जित उपलब्धियों का प्रतिबिंब है। पिछले एक साल में राज्य में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है तथा इसी तर्ज पर जिले को भी इसका लाभ मिला है। जिले में कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच अंतिम छोर के व्यक्ति तक सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी आमजन तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में उपयोगी साबित होगी। आमजन एवं विद्यार्थियों को प्रदर्शनी का अवलोकन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खेलों के क्षेत्र में भी अनेक विकास कार्य किए हैं और नई योजनाओं का आरंभ किया है। केंद्र सरकार की टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम की तर्ज पर राजस्थान टॉप्स की शुरुआत निस्संदेह खेलों के क्षेत्र में उपयोगी साबित होगी। राज्य सरकार का प्रयास है कि ऑलरेडी चल रहे स्टेडियम, खेल मैदानों पर सुविधाओं, संसाधनों का विस्तार हो तथा गांव-गांव में खेल मैदान बने। इसी सोच के साथ अनेक कार्य किए जा रहे हैं।

झाझड़िया ने इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे नवाचारों डिजिटल सखी 2.0, पुस्तक संवाद, बढ़ता बचपन, उष्ट्र संरक्षण का भी प्रदर्शन देखा और कहा कि इन नवाचारों से सेवाओं, सुविधाओं की पहुंच बढ़ी है। यह निश्चित तौर पर संवेदनशील प्रशासन का ही उदाहरण है कि ग्रास रूट लेवल पर योजनाओं को पहुंचाने के लिए इस प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं।

एडीपीआर कुमार अजय ने झाझड़िया को प्रदर्शनी तथा एक वर्ष के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों के बारे में बताया और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित सुजस व एक वर्ष की उपलब्धियों से जुड़ा साहित्य भेंट किया। प्रदर्शनी एक सप्ताह तक आमजन के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

इस दौरान सहायक जनसंपर्क अधिकारी मनीष कुमार, अरविंद झाझड़िया, चंदन लॉयल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामचंद्र गोयल, सहायक प्रोग्रामर अभिषेक सरोवा, वरिष्ठ सहायक मंगेज सिंह, सूचना सहायक धर्मपाल सिंह, बजरंग मीणा, संजय गोयल, विजय रक्षक, अजय चांवरिया, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22