कमूल एन जी ओ द्वारा बेसहारा पशुओ के गले में रेडियम बेल्ट बांधे गए
कमूल एन जी ओ द्वारा बेसहारा पशुओ के गले में रेडियम बेल्ट बांधे गए
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया
सीकर : कमलादेवी जनसेवा ट्रस्ट सीकर के तहत संचालित कमूल एक सहारा संस्थान द्वारा सड़क पर घूमने वाले बेसहारा पशुओ के गले में रेडियम बेल्ट बांधे गए। कमूल संस्थान द्वारा बेसहारा पशुओ से रात के समय होने वाली सड़क दुर्घटनाओ को रोकने हेतु एक अभियान के तहत सीकर शहर एवं आस पास के हाईवे वाले इलाको मे रेडियम बेल्ट बांधे जा रहे हैं, जिसके तहत आज शेखावाटी यूनिवर्सिटी, बगिया बायपास, रॉयल पैलेस और नवलगढ़ रोड़ पर बेसहारा पशुओ को हरा चारा एवं गुड़ रोटी खिलाकर उनके गले में रेडियम बेल्ट बांधे गए।
कमूल संस्थान ने पशु पालको से की अपील
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ एस के फगेडिया ने बताया कि बेजुबान बेसहारा पशुओ के गले में रेडियम बेल्ट पशु एवं सड़क चल रहे वाहन चालक दोनों की जान बचाता है। इस अभियान मे संस्थान के अध्यक्ष डॉ एस के फगेडिया द्वारा पशु पालकों से अपील की गई कि वे बिना दुध देने वाले पशुओ को सड़क पर ना छोड़ कर, उनको गौशाला मे छोड़े जिससे सड़क दुर्घटनाओं मे कमी आये। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ एस के फगेडिया, सचिव सुमन नेहरा, मीडिया प्रभारी शिवकरण फगेडिया, सहायक मीडिया प्रभारी विकास फगेडिया, नेकीराम, पवन मोगा, जगत मामा सहित सभी टीम मेंबर्स उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2041173


