[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार:पुलिस कर रही पूछताछ, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार:पुलिस कर रही पूछताछ, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार:पुलिस कर रही पूछताछ, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

चूरू : चूरू की साहवा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से 4.77 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

साहवा थानाधिकारी अल्का बिश्नोई ने बताया कि पुलिस गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि एक युवक साहवा में कॉलेज के पास इधर-उधर घूम रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। जिसके जेब से 4.77 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) मिला। पुलिस ने हेरोइन जब्त कर साहवा के वार्ड एक निवासी बलवंत नायक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बलवंत नायक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

साहवा थानाधिकारी अल्का बिश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार युवक से हेरोइन के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। उससे पूछा जाएगा कि हेरोइन वह कहां से लाया था और किसलिए लाया था। उन्होंने बताया कि आजकल सिंथेटिक मेडिकेट नशा शहरों और ग्रामीण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। अपने बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए पुलिस का सहयोग करें। नशा बेचने वालों और नशा करने वालों की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin