[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवक ने खेत में फंदा लगाकर किया सुसाइड:मानसिक तौर पर चल रहा था परेशान, घर से किसी को बिना बताए निकला था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवक ने खेत में फंदा लगाकर किया सुसाइड:मानसिक तौर पर चल रहा था परेशान, घर से किसी को बिना बताए निकला था

युवक ने खेत में फंदा लगाकर किया सुसाइड:मानसिक तौर पर चल रहा था परेशान, घर से किसी को बिना बताए निकला था

चूरू : चूरू के राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव बिनादेसर में मानसिक रूप से परेशान युवक ने खेत में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने रविवार दोपहर शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

राजलदेसर पुलिस थाना में बिनादेसर निवासी सोमदत्त शर्मा ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई अरविन्द (32) उर्फ बाबूलाल तीन-चार महीने से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। अरविन्द शनिवार शाम को घर पर बिना बताये घर से निकल गया था। उसकी गांव में सभी जगह तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।

अरविंद ने पास के गांव के खेत में जाकर फांसी लगा ली। शनिवार देर शाम सूचना मिलने पर राजलदेसर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने परिजनों की सहायता से शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने सोमदत की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली। पुलिस ने रविवार दोपहर शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77